महिला समूह विकास के लिए एक बहुत ही प्रभावकारी तंत्र है.समूह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 8, 2026

महिला समूह विकास के लिए एक बहुत ही प्रभावकारी तंत्र है.समूह

कर्मयोग विद्यापीठ उदयपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बदौसा, के एस दुबे । विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिला समूह के सदस्यों का क्षमतावृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मयोग विद्यापीठ, उदयपुर,बदौसा बांदा में संस्था अभियान अतर्रा बांदा द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम में संस्था निदेशक ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए श्री अशोक कुमार ने बताया कि महिला समूह विकास के लिए एक बहुत ही प्रभावकारी तंत्र है.समूह के माध्यम से गरीबी उन्मूलन, आजीविका संवर्धन,प्रकृति का संरक्षण, तथा सरकारी योजनाओं को आसानी के साथ पाया जा सकता है. समूह को केवल आर्थिक मुद्दे पर ही काम नहीं करना चाहिए बल्कि आर्थिक मुद्दों के साथ-साथ सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर भी पहल करनी होगी. ज्यादातर समूह पैसे के लेनदेन में विवाद होने के कारण टूट जाते हैं. राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से समूहों

कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व अन्य।

को बहुत संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं. आज समग्र विकास के लिए समूहों को आगे आना होगा. ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान शिवरामपुर के श्री श्रवण कुमार जी ने कहा कि समूहों के माध्यम से एक बड़ा परिवर्तन हो सकता है. बाल विवाह मुक्त भारत के लिए महिलाएं बहुत अच्छा काम कर सकती हैं.कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उदयपुर व भूसासी की 15 महिलाओं ने भाग लिया. ग्राम पंचायत उदयपुर की आंगनवाड़ी श्रीमती रीता पांडे व कलावती तथा आशा बहू शीला देवी ने भागीदारी की.सभी महिलाओं द्वारा समूह को सशक्त बनाने एवं बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया.कार्यक्रम में श्रीमती कांति देवी,राजरानी,सोनिया ने भी अपने विचार रखें.सामाजिक कार्यकर्ता श्री सूरजभान उदयपुर ने कार्यक्रम के संपादन की भूमिका निभाई. चार्ट पोस्टर के द्वारा महिलाओ की समझ बढ़ाई गई.


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages