सीएसजेएमयू में आयोजित हुई इंट्राम्यूरल एथलेटिक्स प्रतियोगिता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 29, 2026

सीएसजेएमयू में आयोजित हुई इंट्राम्यूरल एथलेटिक्स प्रतियोगिता

कानपुर,  प्रदीप शर्मा - छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक की प्रेरणा से शनिवार  को शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा इंट्राम्यूरल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन नवनिर्मित एकलव्य स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स मे किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ श्रवण कुमार यादव द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में विभाग के चार हाॅउसों के लगभग 127 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले, शॉट पुट और लोंग जम्प इवेंट्स का आयोजन किया गया। इस


प्रतियोगिता के समापन समारोह में क्रीड़ा सचिव डॉ निमिषा सिंह कुशवाहा, विभागाध्यक्ष डॉ श्रवण कुमार यादव एवं इंट्राम्यूरल सचिव अभिषेक मिश्रा द्वारा विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ प्रभाकर पांडे,  सौरभ तिवारी, धर्मेंद्र कुमार चौहान, एथलेटिक्स कोच, राहुल दीक्षित एव अन्य शिक्षक प्रशिक्षक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages