स्कॉलर प्लेवेज इंटर कॉलेज में प्राइमरी कक्षाओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम हुआ घोषित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 29, 2026

स्कॉलर प्लेवेज इंटर कॉलेज में प्राइमरी कक्षाओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

कानपुर,  प्रदीप शर्मा - गोविंद नगर स्थित स्कालर्स प्लेवेज इण्टर कालेज कानपुर  में प्राइमरी कक्षाओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभारी निरीक्षक (थानाध्यक्ष) गोविन्द नगर रिकेश कुमार सिंह एवं नवीन पंडित वरिष्ठ सभासद को विद्यालय संचालक सुशील कुमार ने गुलदस्ता व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया।  विद्यालय संचालक, प्रधानाचार्या, अध्यक्षा तथा सचिव ने छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता के लिए शुभकामनायें एवं आर्शीवाद दिया। मुख्य अतिथि ने बधाई संदेश देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परीक्षाफल अनुराधा कालरा द्वारा घोषित किया गया। विद्यालय संचालक एवं मुख्य अतिथि ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को मैडल पहनाकर पुरूस्कृत किया।पी.जी.मे लव प्रथम, सूर्यान्श द्वितीय एवं पूर्णिमा तृतीय, एल. के. जी. मे मनराज सिंह सलूजा प्रथम, परी सिंह द्वितीय एवं गौरी तृतीय, यू. के.


जी. मे सृष्टि प्रथम, शौर्या सरकार द्वितीय तथा रीति बोबल तृतीय, कक्षा एक मे रौनक प्रथम, मयंक कुमार द्वितीय एवं शानवी तृतीय, द्वितीय कक्षा में उत्कर्ष कुमार प्रथम, उत्कर्ष दर्शन द्वितीय एवं तान्या मोंगा तृतीय रहे। वही तृतीय कक्षा में सृष्टि प्रथम, चरनजोत सिंह द्वितीय एवं शौर्य तृतीय रहे। कक्षा चार में प्रथम, श्रेयांश द्वितीय तथा आरव सविता तृतीय तथा कक्षा पाँच में आरव प्रथम, सलोनी द्वितीय तथा रूद्र प्रताप कनौजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालक सुशील कुमार ने अध्यक्षा शकुन्तला देवी मल्होत्रा, सचिव गिरीश मल्होत्रा, प्रधानाचार्या प्रेमलता श्रीवास्तव, कम्प्यूटर विभागाध्यक्ष सोमिल मल्होत्रा तथा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और अध्यापक-अध्यापिकाओं को आज के कार्यकम के लिये धन्यवाद देते हुये कहा कि भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages