रामेष्ट धाम में हरिनाम संकीर्तन एवं दिव्य होली उत्सव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, March 28, 2026

रामेष्ट धाम में हरिनाम संकीर्तन एवं दिव्य होली उत्सव

कानपुर,  प्रदीप शर्मा -  केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर द्वारा आज रामेष्ट धाम में १५ वां दिव्य होली उत्सव जयराम दुबे की अध्यक्षता में महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने आयोजित किया जिसमें समिति के सदस्यों के साथ मुहल्ले के सभी महिलाओं एवं पुरुषों   ने एक दूसरे को गुलाल और फूलों की होली खेल कर  बधाई एवं शुभकामनाएं दी। होली उत्सव में आज समिति के संरक्षक एवं नगर के पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी एवं मुख्य अतिथि नगर के यशस्वी सांसद  रमेश अवस्थी ने रामेष्ट धाम में विराजे हनुमान जी एवं राधा कृष्ण पर पुष्प वर्षा कर फूलों की होली का शुभारंभ किया एवं उपस्थित  भक्तजनों पर पुष्प वर्षा कर होली की बधाई दी। इस अवसर पर विधायक महेश त्रिवेदी, सदस्य विधान परिषद श्री अरुण पाठक,संत प्रतिमा प्रेम, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक


भूपेश अवस्थी, पार्षद अवधेश त्रिपाठी, ने आरती विजय गौतम, वरिष्ठ पत्रकार शिवा अवस्थी, पूर्व नगर अध्यक्ष कौशल किशोर दीक्षित, रामदेव शुक्ला, आर एस एस प्रचारक अमर नाथ, श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के अध्यक्ष  उमेश पालीवाल आदि उपस्थित रहे।

        अतिथियों का स्वागत करते हुए राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि समिति पिछले १५ वर्षों से इस तरह के आयोजन के माध्यम से समाज में भाईचारा एवं समरसता हेतु प्रयासरत है।समिति पर्यावरण संरक्षण, स्वक्षता, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विकास के साथ गीता के प्रचार व प्रसार के लिए प्रयास रत है। होली उत्सव में समिति के कोषाध्यक्ष श्री श्याम बिहारी शर्मा, पी के त्रिपाठी,राधा कृष्ण त्रिपाठी, चन्द्र भूषण मिश्रा, चन्द्र शेखर मिश्रा,कृष्ण मुरारी शुक्ला,राजेश त्रिवेदी,श्रीराम उत्तम, राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, पिंकी त्रिवेदी, बेबी शुक्ला,सीमा शुक्ला, जया त्रिपाठी, पूनम कुमार, मुन्नी अवस्थी, विनीता दीक्षित, नेहा दीक्षित,रेखा गुप्ता, मीरा त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages