अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने आयोजित किया सम्मान समारोह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 8, 2026

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने आयोजित किया सम्मान समारोह

बांदा, के एस दुबे । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के तत्वाधान में अतर्रा रोड स्थित एक गार्डन में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता मौजूद रही। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति, जिला प्रभारी मितेश कुमार एवं अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपक शुक्ला सहित अनेक समाजसेवी तथा संस्थानों में कार्यरत महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम में सभी महिलाओं को मोती की माला पहनाकर एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वंदना गुप्ता ने महिलाओं से निडर होकर काम करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना बहुत ही गर्व की बात है। जिला प्रभारी मितेश

सम्मानित करते हुए अतिथि

कुमार ने कहा कि महिलाओं ने समाज हित में और देश हित में बहुत सारे कार्य किए हैं और अपनी मेहनत और कार्य लगन से देश का भी कई बार नाम रोशन किया है। दीपक शुक्ला ने कहा कि समाज में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान हमेशा से रहा है जो कि सराहनीय है। इस अवसर पर पूनम त्रिवेदी, विनीता कौशल, शिवानी सिंह गौतम, पार्वती गुप्ता, रुक्मिणी गुप्ता, रीना कश्यप, राधा देवी, सुनीता रावत, सुनीता विश्वकर्मा, सीमा गिरी, प्रीति साहू, स्नेहा गुप्ता, हीरा देवी, पूजा सिंह सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages