क्षत्रिय महासभा ने आयोजित किया होली मिलन कार्यक्रम
बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में तिंदवारी रोड स्थित शैलेंद्र सिंह गौतम (सोनू) के आवास पर होली मिलन का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राधा कृष्ण तथा शिव पार्वती की मनोरम झाँकियों के बीच अबीर गुलाल व फूलों की होली खेली गई। एक दूसरे के साथ गले मिलकर होली की शुभकामनाएं भी दी गई। होली मिलन कार्यक्रम का शुभारँभ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष (सेंट्रल यूपी-बुंदेलखंड) मनोज सिंह भदौरिया, प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह तोमर एवं कुलदीप सिंह भदौरिया द्वारा मां भारती तथा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।समारोह में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती की मनोहारी झांकियों के बीच अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेली गई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा गीत-संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्सवमय बना
![]() |
| होली मिलन कार्यक्रम में रंगों से सराबोर लोग। |
दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया ने संगठन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए नरेंद्र सिंह परिहार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष तथा एसके सिंह को बाँदा का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, रामकरन सिंह बच्चन, शिवविजय सिंह, बृजेंद्र सिंह गौतम, सबल सिंह, डॉ. जेएस. परिहार, नगर पंचायत मटौंध चेयरमैन सुधीर सिंह, बी.के. सिंह, अरिमर्दन सिंह, बिंद कुमार सिंह, अमित सेठ भोलू, अजय सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इन्द्रवीर सिंह ने किया। अंत में संयोजक शैलेंद्र सिंह गौतम (सोनू) ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
वैश्य समाज की महिलाओं ने गुलाल उड़ाकर खेली होली
बांदा।: महिला वैश्य समाज के तत्वाधान में होली मिलन का आयोजन अलका रावत के आवास पर आयोजित किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारी महिलाओं ने आपस में एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। गीत, संगीत और मनोरंजक खेलों के साथ सभी ने उमंग और उल्लास के साथ होली मनाई। इस दौरान जया पुरवार, अलका रावत, नीलिमा पुरवार, किरन गुप्ता, नंदिनी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, रीता गुप्ता, नम्रता गुप्ता, नम्रता गोयल, दीपाली ओमर, शोभा गुप्ता, अंकिता रानी चंदेरिया, नीता ओमर, रजनी गुप्ता उपस्थित रही। जिलाध्यक्ष रानी दमेले अंजू ने सभी महिलाओं से सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए विचार विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला वैश्य समाज समय-समय पर सामाजिक कार्यों में सहयोग करने के लिए कार्यरत है। महिला उत्थान के लिए यह संगठन पूरे प्रदेश में कार्यरत है, जिसकी प्रदेश अध्यक्ष लीना सिंघल है।
व्यवसायिक शिक्षकों ने भी मनाई होली
बांदा। माध्यमिक व्यवसायिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में एक मैरिज हाल में आयोजित होली मिलन समारोह में जहां शिक्षकों की समस्याओं पर विचार मंथन किया गया, वहीं एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। संघ के जिला मंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में व्यवसायिक शिक्षकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी और आगे आने वाले चार महीनों के मानदेय के कम होने पर रोष व्यक्त किया गया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या द्वारा विगत वर्ष दो महिला शिक्षकों का मानदेय जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय न भेजने पर भी रोष व्यक्त किया गया। इसके लिए आंदोलन की रणनीति भी तय की गई। साथ ही व्यवसायिक शिक्षकों के लिए आपदा कोष बनाए जाने का निर्णय लिया गया। प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की जाएगी और मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में डॉ. धीरेंद्र यादव, रविशंकर गुप्त, सुनील कुमार, अमित दीक्षित, अवध किशोर मिश्र, बिहारी शरण निगम, आशुतोष श्रीवास्तव, रेखा भटनागर, तहसीन मिर्जा, पूजा सोनी आदि मौजूद रही।




No comments:
Post a Comment