सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 2, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी किया गया आयोजन

बांदा, के एस दुबे । सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केनपथ में छात्र बच्चों द्वारा होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों व आचार्यों ने एक दूसरे का गुलाल लगाया, वहीं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य राजकिशोर द्विवेदी व उप प्रधानाचार्य रामप्रताप मिश्र द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। इस दौरान छात्रों द्वारा होली गीत व भाषण सहित अनेक रंगारंग व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र बच्चों ने आचार्यों को गुलाल लगाकर

होली खेलते बच्चे व शिक्षक।

आर्शीवाद प्राप्त किया। उप प्रधानाचार्य रामप्रताप मिश्र ने होली से संबंधित अनेक पौराणिक कथाओं को सुनाकर छात्र बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम का संचालन विजय भूषण द्विवेदी ने किया। अंत में प्रधानाचार्य श्री द्विवेदी ने होली की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम के साध कियाा गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages