भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुन श्रोता भावविभोर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 11, 2026

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुन श्रोता भावविभोर

अजीतपारा गांव में आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन

बांदा, के एस दुबे । बिलगांव क्षेत्र के अजीतपारा गांव में चल रही संगीतमयी श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के पांचवें दिन कथाव्यास आचार्य पं० मधुसूदनाचार्य दीपक शुक्ला महाराज जी के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के साथ ही गोपीकाओ का वात्सल प्रेम गोवर्धन लीला आदि कथा प्रसंगो का रसास्वादन कराया ग्राम अजीतपारा के श्री कौशल किशोर प्राचीन मंदिर के निकट तुलसी तालाब में आयोजित की गई श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के आज पांचवे दिन बुधवार को कथाव्यास आचार्य पं० मधुसूदनाचार्य दीपक शुक्ला महाराज जी के द्वारा श्रीकृष्ण बाल लीलाओं

कथावाचक से आशीर्वाद लेते हुए श्रोतागण।

का दिग्दर्शन कराते हुए गोपिकाओं का वत्सल प्रेम गोवर्धन लीला का रसपान कराया गया इसी के साथ ही विभिन्न भक्ति भजनों से श्रोता भक्त तालियों के साथ भक्ति के रस में डूबे रहे संगीतमय कार्यक्रम में पंडित उमाकांत आचार्य, अंकित अवस्थी ऑर्गनवादक, तबलेपर अरविंद एवं कीपैड मे बबलू आदि के द्वारा सुंदर प्रस्तुति ने श्रोता भक्तों को झूमने को मजबूत कर दिया आयोजक ओमप्रकाश तिवारी वेदप्रकाश तिवारी चंद्रप्रकाश तिवारी निशांन्त तिवारी, कथा,परीक्षित मीरा देवी, मंगल प्रसाद तिवारी एवं मुन्ना श्रीवास्तव छोटू श्रीवास्तव आदि भक्त शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages