न ओटीपी साझा करें न अंजान वीडियो कॉल करें रिसीव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 11, 2026

न ओटीपी साझा करें न अंजान वीडियो कॉल करें रिसीव

जनपद के सभी थानों में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को किया गया जागरूक

बांदा, के एस दुबे । मंगलवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में साइबर जागरुकता अभियान संचालित करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। बताया गया कि गोपनीय जानकारी और ओटीपी किसी से साझा न करें। इसके साथ ही अंजान वीडियो कॉल भी रिसीव न करें। सावधानी से ही साइबर अपराधों से बचा जा सकता है। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में साइबर जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं व आमजन को साइबर क्राइम से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराते हुए ओटीपी किसी व्यक्ति को साझा न करने, अनजान वीडियो कॉल रिसीव न करने, लॉटरी, ईनाम के कॉल, मैसेज के फ्राड होने की सम्भावना होने,

थाने में ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचने की जानकारी देते पुलिस कर्मी।

अनजान व्यक्ति को यूपीआई पिन न बताने, किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग एप (जैसे एनी डेस्क, क्वीक सपोर्ट, टीमव्यूवर, स्क्रीन मिरर आदि) अपने फोन में कभी भी इंस्टाल न करें, सोशल नेटवर्किग साइट पर होने वाले फ्राड की जानकारी दी। साइबर अपराध से तत्काल सुरक्षा व शिकायत दर्ज के लिए साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही साइबर फ्रॉड होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने हेतु गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान की गयी वेवसाइट की भी जानकारी दी गयी तथा साइबर क्राइम से बचाव हेतु मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायें गये दिशा निर्देशों के अनुसार भी जागरुकता को प्रचारित किया गया। थाने पर आये जनसामान्य को तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं जनपद में स्थित साइबर क्राइम पुलिस थाना व समस्त जनपदीय थाना स्तर पर बनी साइबर हेल्प डेस्क पर तुरन्त सम्पर्क कर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गयी । समस्त प्रकार के साइबर अपराध व उनसे बचाव के तरीकों से अवगत कराया गया। बताया गया कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सुरक्षित व सावधानी पूर्वक उपयोग करें व किसी के बहकावें में न आकर अपनी फोटो व गोपनीय जानकारी कभी अनजान व्यक्ति से साझा न करें तथा किसी भी तरीके के साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क पर सम्पर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages