होली पर फिजा में उड़ा रंग और गुलाल, डीजे की धुन पर जमकर थिरके होरियारे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 6, 2026

होली पर फिजा में उड़ा रंग और गुलाल, डीजे की धुन पर जमकर थिरके होरियारे

होली गीतों पर खूब लगे ठुमके और छनी ठंडाई, राज्यमंत्री भी हुए शामिल

बांदा, के एस दुबे । शहर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह होते ही होरियारों की टोली घर से निकली और चौराहों को अपने आगोश में ले लिया। दोपहर को 12 बजने के बाद होली खेलने का दौर शुरू हुआ। फिजा में रंग और गुलाल उड़ा। शहर के करीब सभी चौराहों पर डीजे की धुन पर होरियारे जमकर थिरके। कई इलाकों में होरियारों ने जहां एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए, वहीं राहगीरों को जबरन रोककर उन्हें रंगों से सराबोर कर दिया। पुलिस लगातार निगहबानी करती रही। इधर, होली की दूज पर इंदिरा नगर में होली मिलन का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अनेक गणमान्य लोगों के अलावा राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने भी भागीदारी की। उन्हें

होली मिलन के दौरान राज्यमंत्री रामकेश निषाद

भी रंग गुलाल से सराबोर किया गया। पूरे होली मिलन समारोह के दौरान जहां रंग बिरंगी गुलाल उड़ती रही, वहीं होली गीतों व ढोल नगाड़ों की थाप पर महिलाओं द्वारा जमकर नृत्य किया गया। यह कार्यक्रम धूमधाम से पूरे दिन चलता रहा।होली की परंपरा के अनुसार भाई दूज के पूजन के उपरांत रंगोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बसंत गुप्ता के आवास पर होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सुबह से ही मोहाल में होरियारों की टोली ने जिनमें महिलाएं और पुरुष तथा बच्चे शामिल थे सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर सरोबार कर दिया। वहीं डीजे पर बजते होली गीतों पर खासकर महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए और होली की मस्ती में सभी झूमते रहे। वहीं ढोल नगाड़ों की थाप पर भी लोगों ने नृत्य कर जमकर मौज मस्ती की। कार्यक्रम में ठंडाई, आइसक्रीम, चाट, बताशे और होली की खास डिश गुझिया की जबरजस्त भरमार रही और लोगों ने जमकर सभी व्यंजनों का आनंद लिया। इसी दौरान राज्यमंत्री रामकेश निषाद भी अपने लाव लश्कर के साथ पधारे। उन्हाेंने गले मिलकर सभी को होली की बधाई दी, वहीं उन्होंने जलपान भी किया। यह रंगारंग कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। इस कार्यक्रम में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा, कमलेश गुप्ता, अनिवाश, ब्रजमोहन, इंद्रबहादुर उर्फ बउवा सिंह, संतोष सिंह, धर्मपाल निषाद, आरती, ज्योति, परी, नीलम, रूपल, पूजा, संध्या, सूरज गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

होली के रंगों से सराबेार लोग।

इधर, शहर में होली का पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया। शहर का हर गली चौराहा रंगो से सरोबार रहा। डीजे पर बजते होली के गीताें पर होरियारों की टोलियां जमकर नाचते झूमते रहे। हर आने जाने वालों पर रंगों की फुहार पड़ती रही। खासतौर पर बलखंडी नाका चौराहा, महेश्वरी देवी चौराहा, क्योटरा कटरा चौराहा, छावनी, रामलीला समेत अनेक प्रमुख चाैराहों पर होली के रंगों से सरोबाेर नजर आए। युवक युवकों में कपड़ा फाड होली खेलने की खासी होड़ रही। यही क्रम परीवा को भी रंग और फुहार के बीच चलता रहा। रंगोत्सव का पर्व उमंग और मस्ती के बीच धूम से संपन्न हुआ। लोगों ने एक दूसरे के घराें में जाकर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और आंगतुकों का पारंपरिक पकवानों से जलपान कराकर उनका स्वागत किया। पूरे शहर में पुलिस की चौकस निगरानी रही। कुल मिलाकर यह पर्व शांति और सौहार्द के बीच संपन्न हो गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages