डीएम बना रहे मिसाल लेकिन स्कूल बना मालिश केंद्रए बच्चों से हाथ.पैर दबवाती शिक्षिका का वीडियो वायरल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 6, 2026

डीएम बना रहे मिसाल लेकिन स्कूल बना मालिश केंद्रए बच्चों से हाथ.पैर दबवाती शिक्षिका का वीडियो वायरल

चित्रकूट शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

सरकारी स्कूल या निजी ऐशगाह

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के नए बाजार स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैए जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में विद्यालय की एक शिक्षिका मासूम बच्चों से अपने हाथ.पैर और पीठ की मालिश करवाती दिखाई दे रही है। जिस स्कूल को बच्चों की पढ़ाई.लिखाई और संस्कार का मंदिर माना जाता हैए वहां इस तरह की तस्वीर सामने आना बेहद चौंकाने वाला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले के कई सरकारी स्कूलों में बच्चों से इस तरह के काम कराए जाने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। कभी बच्चे स्कूल में पानी भरते दिखते हैं तो कहीं झाड़ू.पोंछा करते नजर आते हैंए लेकिन इस बार सामने आया मामला हद पार करता दिख रहा है।

स्कूल के बच्चों से मालिश करवाती हुई शिक्षिका

विडंबना यह भी है कि एक ओर जिले के जिलाधिकारी सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता पर भरोसा जताने के लिए अपनी ही बेटी का दाखिला सरकारी विद्यालय में कराकर उदाहरण पेश करने की कोशिश कर रहे हैंए वहीं दूसरी ओर प्रशासन की नाक के नीचे ऐसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई उजागर कर रही हैं। सूत्रों से मिली खबर में पता चला है कि संबंधित शिक्षिका को पहले भी इस तरह के मामले में नोटिस मिल चुका हैए लेकिन कार्रवाई महज कागजी खानापूर्ति बनकर रह गई। फिलहाल मामले के तूल पकड़ने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने बयान जारी कर कहा है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और आरोपी शिक्षिका को अभी सस्पेंड कर दिया गया है। अब सवाल है कि जांच के बाद वास्तव में कार्रवाई होगी या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

शिक्षिका ने दी सफाई, बीमारी व साजिश का लगाया आरोप

वायरल वीडियो को लेकर जब संबंधित शिक्षिका से बात की गई तो उन्होंने पूरे मामले में अपनी सफाई देते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और उन्होंने अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी थी। बताया कि स्वास्थ्य कारणों से स्कूल आने में असमर्थता जताई थीए लेकिन अधिकारियों के कहने पर ही वह विद्यालय गई थीं। फिलहाल वह लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। शिक्षिका ने यह


भी दावा किया कि वीडियो बनाने वाली महिला पहले स्कूल में चोरी कर चुकी है और उसी रंजिश के चलते उसने यह वीडियो बनाकर वायरल किया है। साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला वही हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages