गर्मी से पहले पूरा होगा सीसी रोड
डीएम ने विभागों को दिया अल्टीमेटम
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में लंबे समय से चर्चा में रहे पटेल तिराहा से कर्वी देवांगना मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में परियोजना की प्रगति और मार्ग में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पटेल तिराहा से सोनेपुर पेट्रोल पंप के बीच मार्ग में आ रहे विद्युत पोलए ट्रांसफार्मर और पेयजल पाइपलाइन को हर हाल में एक सप्ताह के भीतर शिफ्ट किया जाएए ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की रुकावट न रहे। बढ़ते तापमान को देखते हुए डीएम ने सीसी रोड का निर्माण मार्च माह में ही पूरा करने के निर्देश दिएए जिससे कंक्रीट की गुणवत्ता प्रभावित न हो। साथ ही उन्होंने जल निगमए जल
![]() |
| बैठक में मौजूद अधिकारीगण |
संस्थानए विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और विभागीय मानचित्र साझा करने को कहाए ताकि तकनीकी अड़चनें समय रहते दूर की जा सकें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परियोजना के शेष सभी कार्य 30 मई 2026 तक हर हाल में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में लोक निर्माण विभागए विद्युत विभागए जल निगम और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment