नवरात्रि के अष्टमी के दिन भक्तो की उमड़ी भीड़ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 26, 2026

नवरात्रि के अष्टमी के दिन भक्तो की उमड़ी भीड़

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के प्रसिद्ध मां मढ़ीदाई मंदिर में नवरात्रि के अष्टमी के दिन भक्तो की उमड़ी भीड़,  मंदिर मे पुलिस बल रहा मौजूद बबेरू कस्बे के प्रसिद्ध मां मढ़ीदाई मंदिर में गुरुवार की सुबह से नवरात्रि के अष्टमी के दिन भक्तो की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही लोग मां मढ़ीदाई मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। भक्तों ने बताया कि बहुत ही प्रसिद्ध मां मढ़ीदाई का मंदिर है। जहाँ कई जनपदों व क्षेत्र के श्रद्धालु सुबह से ही हजारों की संख्या में मंदिर पर पहुंच कर पूजा अर्चना कर रहे हैं, वही मंदिर के  पुजारी मनोज कुमार पांडेय ने  बताया की माँ


मढ़ी दाई का मंदिर बहुत ही पुराना है, जो भी भक्त श्रद्धांभाव के साथ आता है. उसकी मनोकामना भी पूरी होती है, आज नवरात्रि के अष्टमी के दिन मां महागौरी पूजा की जाती है। जिसमें हजारों की संख्या में भक्ति पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं वही मंदिर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि हर आने जाने वाले श्रद्धालु के निगरानी की जा सके वही मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages