महा अष्टमी के पावन पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 26, 2026

महा अष्टमी के पावन पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील के योगिनी माता, पाथादाई माता, पूर्वी माता, तथा काली देवी माता मंदिरों में आज महा अष्टमी के पावन पर्व पर मां दुर्गा की आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना जो शांति और ज्ञान की देवी हैं की पूजा अर्चना में श्रद्धालु भक्तों माता बहनों की अपार भीड एकत्रित होकर कन्या पूजन तथा हलवा पूरी और चने का भोग लगाया गया मान्यता है कि इस दिन पूजा अर्चना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और माता रानी की कृपा प्राप्त होती है आज के दिन श्रद्धालु भक्त छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उन्हें हलवा पुरी का प्रसाद ग्रहण

 महा अष्टमी के पावन पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कराया इस दौरान खप्टिहा कलांं कस्बे सहित पैलानी तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों पर विशाल भीड एवं भंडारे का आयोजन किया गया पैलानी तहसील के काली देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया कस्बे के गढीदाई मंदिर में भी सुबह से ही पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ इकट्ठी रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages