मलूक पीठाधीश्वर का दौरा, पद्मश्री डॉ बीके जैन को भावभीनी श्रद्धांजलि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 24, 2026

मलूक पीठाधीश्वर का दौरा, पद्मश्री डॉ बीके जैन को भावभीनी श्रद्धांजलि

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में मानव सेवा की अद्भुत मिसाल बने सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का भ्रमण करते हुए मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज ने यहां संचालित विभिन्न प्रकल्पों की सराहना की। संत रणछोड़ दास महाराज द्वारा स्थापित सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के इस संस्थान में महाराज श्री का भव्य स्वागत किया गया। ट्रस्टी डॉ इलेश जैन ने उन्हें चिकित्सालय के विभिन्न विभागों, नेत्र वार्ड और मॉडल का अवलोकन कराया। ग्रामीण अंचल में

पारिवारिक जनों को आर्शीवाद देते मूलक महाराज

इतनी सशक्त चिकित्सा व्यवस्था को देखकर महाराज श्री ने इसे दूर-दराज के मरीजों के लिए वरदान बताया। इसके पश्चात उन्होंने पद्मश्री स्वर्गीय डॉ बीके जैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सेवा, त्याग और समर्पण की जीवंत मिसाल बताया, जिनकी बदौलत यह संस्थान आज विश्वस्तरीय पहचान बना चुका है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages