आप कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी श्रद्धांजलि, मनाई लोहिया जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 24, 2026

आप कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी श्रद्धांजलि, मनाई लोहिया जयंती

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में आम आदमी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को शहीदे-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि तथा महान समाजवादी विचारक डॉ राममनोहर लोहिया की जयंती श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला ने कहा कि शहीदों का बलिदान और लोहिया के समाजवादी विचार आज भी देश को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित और

भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते आप कार्यकर्ता

सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला महासचिव जितेंद्र गोयल समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जहां माहौल देशभक्ति और विचारधारा के संकल्प से ओतप्रोत नजर आया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages