भैंस चराने गई दो लड़कियां नदी में डूबी , घर में मचा हाहाकार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 27, 2026

भैंस चराने गई दो लड़कियां नदी में डूबी , घर में मचा हाहाकार

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील के खरेई गांव निवासी चुन्नू निषाद की 12 वर्षीय लड़की श्वेता तथा दूसरी बच्चू निषाद की लड़की रंची उम्र 12 वर्ष जो रोज की भांति सुबह 10:00 बजे अपने-अपने घरों से भैंसों को चराने के लिए केन नदी किनारे पहुंची थी जहां पैर फिसल जाने की वजह से दोनों ही लड़कियां गहरे पानी में समा गई जब तक आसपास के चरवाहे तथा लड़के मौके पर पहुंच पाते तब तक दोनों ही लड़कियों की पानी में डूब कर मौत हो चुकी थी मृतक श्वेता के पिता चुन्नू निषाद तथा मृतक रंची के पिता बच्चू निषाद ने जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों ही


लड़कियां गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थी दोनों ही आपस में सहेलियां थी आज दोनों की एक साथ हुई मौत को लेकर परिवार में कोहराम मच गया है बता दे कि मृतक श्वेता पुत्री चुन्नू निषाद चार बहनों में सबसे छोटी थी तथा रांची पुत्री मोती निषाद दो बहनों में सबसे छोटी थी इस अनहोनी घटना से श्वेता के पिता चुन्नू निषाद तथा रांची की मां अनुसूया का रो-रोकर बुरा हाल है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages