सीएमओ के निर्देश पर अधिकारियों ने झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में मारा छापा, चस्पा की नोटिस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 27, 2026

सीएमओ के निर्देश पर अधिकारियों ने झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में मारा छापा, चस्पा की नोटिस

बांदा, के एस दुबे । सीएमओ ब्रिजेंद्र सिंह ने पैलानी तहसील क्षेत्र के खप्टिहाकला में झोलाछाप डॉक्टरों की नकेल कसने के लिए दो सदस्यीय टीम भेजी थी जैसे ही टीम खप्टिहाकला में पहुंची वहां करीब आधा दर्जन निजी अस्पतालों में काम कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया आनन फानन में डॉक्टरों की टीम देखकर झोलाछाप डॉक्टरों ने अस्पताल की सटर गिरा कर  भाग खड़े हुए वहीं दो सदस्यीय  स्वास्थ्य विभाग की टीम में डिप्टी सीएमओ प्रेम कुमार पांडे व अनिल कुमार सिंह द्वारा रपरा गंज मोहल्ले पहुंची जहां पर पंकज चतुर्वेदी नही मिले वहीं घर में चला रहे अस्पताल पर छापा मारा और छापे के दौरान मुख्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पंजीकरण न पाया जाना, बिना किसी चिकित्सीय योग्यता के चिकित्सीय व्यवसाय किया जाना ,निरीक्षण के समय क्लीनिक चिकित्सा संस्थान पैथोलॉजी लैब पर कोई भी योग्य चिकित्सक उपलब्ध ना पाया जाना ,एलोपैथिक पद्धति से चिकित्सा व्यवसाय किया जाना, मानक विहीन अस्पताल संचालित करना ,अग्निशमन प्रमाण पत्र एवं


बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट का प्रमाण पत्र उपलब्ध न करा पाना, मानक के अनुरूप चिकित्सीय पैरामेडिकल स्टाफ नर्सिंग स्टाफ का न पाया जाना आदि शर्तों के उल्लंघन पर दरवाजे पर नोटिस चश्पा कर तीन दिन के अंदर चिकित्सा व्यवसाय से संबंधित शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, भारतीय चिकित्सा परिषद लखनऊ का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा द्वारा प्रदत्त पंजीकरण प्रमाण पत्र कार्यालय में उपस्थित कराया जाने को लेकर संबंधित नोटिस में निर्देश दिए गए हैं वही ऐसा ना पाए जाने पर इंडियन मेडिकल कॉउंसिल एक्ट की 1956 की धारा 15( 3) भारतीय दंड संहिता की धारा 319(2) एवं 318 ( 3) पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सीएमओ ब्रिजेंद्र सिंह ने बताया कि पैलानी तहसील क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों पर लगातार कार्यवाही की जाएगी और शर्तों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकल कठोर कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages