5 का मौके पर निस्तारण, बाकी के निर्देश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जनपद में रविवार को महिला सशक्तिकरण और अधिकारों की आवाज को मंच देने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने करते हुए बैठक की रूपरेखा और उद्देश्य से सभी को अवगत कराया। इसके बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपना परिचय दिया। जनसुनवाई के दौरान करीब 25 महिला प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। आयोग सदस्य ने सख्त लहजे में सभी विभागों से विगत तीन माह में महिला संबंधी
![]() |
| लाभार्थियों को पोषाहार वितरण करती महिला आयोग सदस्य |
मामलों के निस्तारण की विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने को कहा और उनके कार्यों की समीक्षा भी की। बैठक के अंत में तीन माह से चल रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का समापन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया। चाइल्डलाइन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विशेष कुमार त्रिपाठी, डीएमसी प्रिया माथुर और जेंडर स्पेशलिस्ट मीनू सिंह सहित एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को प्रशस्ति देकर सराहा गया। बाद में कंपोजिट विद्यालय तरौंहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जहां महिलाओं को आयोग की योजनाओं की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा। कार्यक्रम में करीब 100 महिलाएं और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment