खदान संचालक ने पत्रकार सहित सात लोगों व चार अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया रंगदारी का मुकदमा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 27, 2026

खदान संचालक ने पत्रकार सहित सात लोगों व चार अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया रंगदारी का मुकदमा

बांदा प्रेस ट्रस्ट के पदाधिकारी में आक्रोश देखने को मिला जल्द मिलेंगे प्रतिनिधिमंडल डीएम व एसपी से 

पीड़ित पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक से जांच कर कार्यवाही की मांग की

बांदा, के एस दुबे । पैलानी थाना क्षेत्र के सांड़ी खण्ड एक खदान के संचालक ने एक पत्रकार समेत सात लोगों व चार अज्ञात के खिलाफ 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पीड़ित पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि मुझे पत्रकारिता क्षेत्र में बदनाम करने व प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से मनगढ़ंत व कूटरचित मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। जबकि मैं मुकदमा दर्ज कराने वाले खदान संचालक को जानता तक नही हूं। उन्होनें खदान संचालक सहित दो व्यक्तियों के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की मांग की है।


खदान संचालक ने थाना पैलानी में दी गयी तहरीर में बताया कि वह अंकित सिंह निवासी गाजियाबाद ने बताया कि मैं सांड़ी खदान संख्या एक में सरकार द्वारा स्वीकृत पट्टे के आधार पर उक्त खदान का संचालन कर रहा हूं। 15 मार्च को शाम ६.१० बजे मोहित शुक्ला उर्फ छोटा शुक्ला, राहुल सिंह, मधुराज वर्मा, रूद्रप्रताप सिंह उर्फ सोनू तथा चार अन्य नाम, पता अज्ञात लोग योजनाबद्ध तरीके से शोभित सिंह, महेश द्विवेदी निवासीगण खप्टिहाकलां व जवाहरलाल तिवारी निवासी पलरा से सलाह मशविरा करके खदान के रास्ते में गौशाला के पास अवैध असलहों के साथ पहुंचे और असलहा तानते हुये मौत का भय अंग भंग करने की धमकी देकर 25 लाख रूपये की रंगदारी मांगी और छह ट्रक बालू प्रतिदिन अवैध तरीके से जब तक खदान चलेगी तब देने के लिए रंगदारी मांगी है। मैंने अपनी जान बचाने के लिए दो लाख रूपये उक्त लोगों को दे दिया। इससे संतुष्ट होकर विपक्षियों द्वारा जल्द ही पूरा पैसा अदा करने को कहा है। मैं किसी तरह से पैसा देकर निकल पाया। इसमें मोहित शुक्ला व राहुल

सिंह क्रिमिनल हैं। इनके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं जो अभी जमानत पर हैं। ये सभी लोग महेश द्विवेदी के साथ गैंग बनाकर अलग-अलग समय पर अलग-अलग तरीके से रंगदारी की मांग करते रहे हैं। वहीं पत्रकार महेश प्रसाद द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया कि मुझे पत्रकारिता जगत में बदनाम एवं प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से मनगढ़ंत कूटरचित एवं गांवदारी के चलते मेरे गांव के ही पंकज चतुर्वेदी व अन्य अज्ञात लोगों ने गाजियाबाद निवासी अंकित सिंह द्वारा खदान संचालित करने के लिए रंगदारी का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि मैं अंकित सिंह को न जानता हूं और न पहचानता हूं। झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले अंकित और खप्टिहाकलां निवासी पंकज चतुर्वेदी व अन्य के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाये। पत्रकार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

पत्रकार के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज होने से पत्रकारों में भारी आक्रोश देखने को मिला है बांदा प्रेस ट्रस्ट के पदाधिकारी ने पत्रकार को आश्वासन दिया है कि सभी पत्रकार उनके साथ खड़े हैं और एक प्रतिनिधिमंडल जल्दी जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages