जमकर उड़ेगी गुलालहोली पर आज बरसेंगे इंद्रधनुषी रंग, जमकर उड़ेगी गुलाल
महंगाई के बावजूद भी घर-घर में कायम रही गुझियों की मिठास
रंग, गुलाल व पिचकारियों की सजी रही दुकाने, मिठाइयों की जमकर हुई खरीदारी
बांदा, के एस दुबे । सोमवार रात हुए होलिका दहन के उपरांत सुबह सूतक काल लगने और सायं 6 बजे के बाद से चंद्र ग्रहण शुरू होने के चलते मंगलवार को रंगोत्सव पर्व नहीं मनाया गया। अब यह पर्व चार मार्च दिन बुधवार को परंपरागत रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा और जमकर बरसेगा रंग।रंग रंगीला पर्व होली को मनाने के लिए लोगों द्वारा एक हफ्ते पूर्व से तैयारियां शुरू कर दी गई थी। महिलाओं द्वारा होली पर्व के प्रमुख व्यंजन गुजिया व अन्य पकवान भी बनाए जाने लगे थे। शहर के हर गली चौराहे पर रंग, गुलाल व पिचकारी की आकर्षक दुकाने सज गई थी, जहां बच्चों ने अपनी पसंद की पिचकारियां खरीदी। इस बार विविध प्रकार की पिचकारी बच्चों को खूब भाई। इनमें एके 47, हथौरा वाली, बंदूक वाली तथा मिशाइल वाली पिचकारियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही, वहीं रंग
![]() |
| मिठाई की दुकान से मिठाई व गुझियां खरीदते ग्राहक। |
और गुलाल के साथ-साथ मिठाई की दुकानों में एक दूसरे को होली की शुभकामना देने के लिए जहां मिठाइयों की खरीदारी जोरदार रहीं, वहीं दुकानों से गुझियों की बिक्री भी अच्छी खासी रही। महंगाई के बावजूद भी गुझियों की मिठास बरकरार रही। मंगलवार को रंगोत्सव ग्रहण के चलते नहीं हुआ, अब यह चार मार्च दिन बुधवार को संपन्न होगा। इसके लिए युवाओं द्वारा आज भी तैयारियां की जाती रही। साथ ही गली चौराहों को झंडियों के साथ सजाए जाने के साथ-साथ चूना और गेरू से सड़कों पर शुभ होली, होली की शुभकामनाएं जैसे स्लोगन लिखे गए। होलिका दहन स्थल में रंगोलियां भी बनाई गई। कुल मिलाकर कल बरसेगा झमाझम रंग और मस्ती में झूमेंगे युवा, डीजे पर बजने वाली गीतों पर जमकर होंगे डांस, गोविंदा आला के मटकी फोड कार्यक्रम भी जगह-जगह पर आयोजित किए जाएंगे। होली का पर्व भाईचारा व आपसी एकता का प्रतीक है। जिसके कारण लोग अपने-अपने परिजनों के अलावा इष्ट मित्रों व शुभ चितंकों के घरों में जाकर अबीर गुलाल का टीका लगाएंगे और शुभ कामना देंगे, साथ ही गुझिया का भी आनंद लेंगे। होली की उमंग का यह दौर सुबह से जो शुरू होगा वह नि:संदेह शाम तक धूम धड़ाके के साथ चलेगा। शहर में पुलिस प्रशासन की भी कड़ी चौकसी रहेगी।


No comments:
Post a Comment