पुलिस लाइन में मनाया गया होलिका दहन उत्सव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 3, 2026

पुलिस लाइन में मनाया गया होलिका दहन उत्सव

बांदा, के एस दुबे । पुलिस लाइन परिसर में होलिका उत्सव के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक द्वारा पारंपरिक रीति रिवाजों के बीच विधि विधान से पूजा अर्चन कर होलिका दहन किया गया। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा परिवारीजनों ने गुलाल का टीका लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।पुलिस लाइन परिसर में सभी प्रकार की नकारात्मकता, अहंकार और पाप के दहन की प्रतीक होलिका का दहन पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा बीती रात पारंपरिक रीति रिवाजों व विधि विधान

होलिका पर आग लगाते एसपी पलाश बंसल।

के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिसकर्मी व उनके परिजन आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages