हर बूथ पर 20 युवाओं का संकल्प
आगामी पंचायत चुनाव की रणभेरी
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार और स्वागत किया। भरतकूप में मानिकपुर विधायक और अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह के संयुक्त नेतृत्व में समर्थकों ने मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इसके बाद मंत्री पटेल कर्वी स्थित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण गृह पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए प्रत्येक बूथ पर कम से कम 20 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य तय किया। कहा कि पंचायत चुनाव केवल स्थानीय प्रतिनिधित्व का सवाल नहीं, बल्कि भविष्य की राजनीतिक ताकत का आधार भी है। इसलिए कार्यकर्ता जिताऊ उम्मीदवारों को चिन्हित कर पूरे
![]() |
| कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल |
दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरें, ताकि प्रधान, बीडीसी और डीडीसी जैसे पदों पर संगठन का प्रतिनिधित्व हो सके। भरोसा दिलाया कि पंचायत स्तर पर मजबूत जीत मिलने के बाद ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में नाथूराम पटेल, जब्बर सिंह, फौजी रामसिया सिंह, केशव प्रसाद, महेंद्र पटेल, पंकज सिंह और विष्णु प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाद में मंत्री किशोर रिसॉर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने पीसीएस अधिकारी रहे चुनकूराम पटेल के नाती के बरहों और स्वरा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भी शिरकत की।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment