सरैया की चौपाल से उठा सशक्तिकरण का स्वर, महिला दिवस पर जागी अधिकारों की नई चेतना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 9, 2026

सरैया की चौपाल से उठा सशक्तिकरण का स्वर, महिला दिवस पर जागी अधिकारों की नई चेतना

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति ने मिलान- बी द चेंज के सहयोग से चित्रकूट के मानिकपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरैया में सशक्त महिला, सशक्त समाज थीम पर महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, किशोरियां और समुदाय के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन संस्था के कार्यक्रम समन्वयक आदित्य मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है और शिक्षित व जागरूक महिलाएं परिवार तथा समाज को नई दिशा देती हैं। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण,

महिला जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण

स्वच्छता, शिक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही किशोरियों को कम उम्र में विवाह से बचने और शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कार्यस्थल पर महिला यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 सहित महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी भी दी गई। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages