चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विकासखंड पहाड़ी की ग्राम पंचायत रायपुर बागर में शुक्रवार को पंचायत सचिवालय प्रांगण में ग्राम चौपाल का आयोजन अपर जिलाधिकारी ;वित्त एवं राजस्वद्ध चंद्रशेखर की अध्यक्षता में हुआ। चौपाल में खंड विकास अधिकारीए सहायक विकास अधिकारी ;ग्राम विकास व कृषिद्धए पशु चिकित्सा अधिकारीए जल निगम के अवर अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी.कर्मचारीए ग्राम प्रधान व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बैंक खातों की ई.केवाईसीए आधार.मोबाइल लिंक और अन्य औपचारिकताएं पूरी कराने पर जोर दियाए ताकि योजनाओं की धनराशि सीधे खातों में पहुंच सके। प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में बताया गया कि
![]() |
| चौपाल में मौजूद अधिकारीगण |
सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है और शासन से धनराशि प्राप्त होते ही पात्र लाभार्थियों को चरणबद्ध तरीके से आवास का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने आवास की मांगए बिजली के खंभेए नाली निर्माण और जलापूर्ति जैसी समस्याएं खुलकर रखीं। अधिकारियों ने सभी समस्याओं को दर्ज कर नियमानुसार समाधान का आश्वासन दियाए वहीं फार्मर रजिस्ट्रीए फैमिली आईडीए गोल्डन कार्ड और विभिन्न पेंशन योजनाओं को ऑनलाइन कराने के भी निर्देश दिए गए।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment