बांदा, के एस दुबे । कृषि एवं प्रौद्याेगिकी विश्वविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व चतुर्थ इकाई ने टिकरी और कनवारा गांव में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कालेज आॅफ एग्रीकल्चर के डीन डा.गुरसरन पंवार ने कहा कि एनएसएस युवाआें को नेतृत्व, अनुशासन व सेवा भाव की शिक्षा देने का सशक्त माध्यम है। रविवार को एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयं सेवकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और ग्रामीण विकास में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। एनएसएस के कार्यक्रम समंवयक डा.आनंद चौबे ने सात दिवसीय शिविर की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत आख्या
![]() |
| गांव में रैली निकालते हुए स्वयंसेवक। |
प्रस्तुत की और स्वयंसेवकों को समाज के प्रति निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा दी। कहा कि एनएसएस का मूल उद्देश्य नॉट मी-बट यू की भावना को व्यवहार में उतारना है। समापन समारोह में शिविर के दाैरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश देते हुए गांव की नालियों की सफाई की और श्रमदान के माध्यम से कचरा का निस्तारण किया।


No comments:
Post a Comment