वंचितों की आवाज को श्रद्धांजलि
काशीराम जयंती पर संगोष्ठी’
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय में रविवार को सामाजिक न्याय की विचारधारा के प्रखर प्रवक्ता और दलित-वंचित समाज की बुलंद आवाज रहे काशीराम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने की। उन्होंने सर्वप्रथम काशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की, जिसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि काशीराम जी ने अपने विचारों और आंदोलनों के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने
![]() |
| जिला कार्यालय में काशीराम जयंती मनाते कांग्रेसी |
दलित, वंचित और शोषित समाज को संगठित कर उन्हें राजनीतिक और सामाजिक रूप से जागरूक बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया, जिसकी गूंज आज भी देश की लोकतांत्रिक राजनीति में सुनाई देती है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिव गुलाम वर्मा, जिला महासचिव विजय मणि त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता चुनवाद प्रसाद, जिला वक्ता सविता पाल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष रावेंद्र सिंह पटेल, जिला सचिव ओमप्रकाश गुप्ता और कल्याण सिंह पटेल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने काशीराम जी के संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।


No comments:
Post a Comment