सबको साथ लेकर चलने का संदेश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने चित्रकूट भाजपा की जिला कार्य समिति की घोषणा कर दी है। भाजपा की नई टीम में 8-8 उपाध्यक्ष और मंत्री बनाए गए हैं। साथ ही 3 महामंत्री नियुक्त किए गये हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में आलोक पांडेय, मऊ ब्लाक प्रमुख सुशीला वर्मा, राजेश्वरी द्विवेदी, श्रवण पटेल, दिव्या त्रिपाठी, पुष्पराज सिंह, मनोज तिवारी व गौरव करवरिया को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार अंजू वर्मा, डाॅ. अश्वनी अवस्थी व विपुल
प्रताप सिंह को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा राम बाबू गुप्ता, रामबरन कुशवाहा, माया प्रजापति, सुशील द्विवेदी, अखिलेश रैकवार, जवाहर सोनी, शिवनरेश पाल व ओम प्रकाश मिश्रा को जिला मंत्री बनाया गया है। इसी क्रम में राजेश रैकवार को कोषाध्यक्ष, बृजेन्द्र शुक्ला व प्रेमलाल वाल्मीकि को सह कोषाध्यक्ष, भागवत त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी, अर्पित जायसवाल को सह मीडिया प्रभारी, राजेन्द्र अग्रहरि को कार्यालय प्रभारी, आदित्य रघुवंशी को शोसल मीडिया प्रभारी, मनीष सिंह को सह शोसल मीडिया प्रभारी एवं संजय पांडेय को आईटी प्रभारी बनाया गया है।


No comments:
Post a Comment