कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में गोल्डन जुबली वर्ष के उपलक्ष्य पर कृषि विश्वविद्यालय एवं एमएसएमई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित लघु,सूक्ष्म एव मध्यम उद्यम कॉनक्लेव और क्षेत्रीय ट्रेड शो में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया गया। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन राकेश सचान मंत्री लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम,खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्र उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। पूर्व राष्ट्रपति ने महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए व मुख्य परिसर में चल रही तीन दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर ओडीओपी/ओडीओसी, टेक्सटाइल, सीएम युवा, एग्रीटेक,
मैन्युफैक्चरिंग एवं सर्विस सेक्टर उत्पाद स्टॉल्स पर उन्होंने प्रदर्शित नवाचारों एवं उत्पादों की जानकारी प्राप्त की तथा उद्यमियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्टार्टअप्स, स्थानीय उद्योगों एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में ऐसे आयोजनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कुलपति के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि इस क्षेत्रीय ट्रेड शो से युवाओं को उद्योगों के विकास के प्रति प्रोत्साहन अवश्य मिलेगा। इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र मैथानी , अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर कौशल कुमार, निदेशक प्रसार डॉक्टर वी के त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment