गुरवल की अनीता ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते दो पदक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 11, 2026

गुरवल की अनीता ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते दो पदक

फतेहपुर,  मो शमशाद । अयोध्या में आयोजित 36 वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजयीपुर विकास खंड स्थित प्राथमिक विद्यालय गुरवल की छात्रा अनीता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। अनीता ने प्राथमिक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक तथा लंबी कूद प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया। राज्य स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ऐसे माहौल में अनीता ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर दो पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अनीता की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छात्रा की इस सफलता पर जिला बेसिक शिक्षा

पदक जीतने वाली छात्राएं।

अधिकारी भारती त्रिपाठी ने बधाई देते हुए कहा कि जनपद के बच्चों में अपार प्रतिभा है और उन्हें सही मार्गदर्शन व अवसर मिलने पर वे प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने अनीता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के शिक्षकों को भी इस उपलब्धि के लिए सराहा। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी विजयीपुर रजनी श्रीवास्तव ने भी छात्रा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण विद्यालयों के छात्र-छात्राएं लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनीता की सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाले समय में और भी छात्र-छात्राएं खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक दिलीप सिंह ने भी छात्रा की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो पाई है। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिशंकर सिंह, सहायक अध्यापक लाल महेंद्र प्रताप सिंह, अनुपम कुमार, आशीष सिंह, दिनेश सिंह, केपी, संजीव सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने भी खुशी जताते हुए अनीता को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि अयोध्या में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अनीता ने न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे जनपद फतेहपुर का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages