व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक का किया सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 11, 2026

व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक का किया सम्मान

बेहतर कानून व्यवस्था व शांतिपूर्ण होली का त्योहार सम्पन्न कराने पर की सराहना

फतेहपुर,  मो शमशाद । बुधवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। स्वागत के उपरांत जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने बताया कि जब से पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह जिले में पुलिस अधीक्षक बनकर आएं हैं, तब से उनके नेतृत्व में जिले में क़ानून व्यवस्था सराहनीय है। साथ ही अभी हाल ही में सम्पन्न हुए होली के पर्व को भी पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में संपूर्ण जनपद में बड़ी ही शांतिपूर्ण ढंग

एसपी को सम्मानित करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।

से सकुशल संपन्न करवाया गया। इसके अतिरिक्त जिले भर में कानून व्यवस्था पहले से बेहतर है। सड़क पर पुलिसिंग दिखाई पड़ रही है। इस दौरान वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू, जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, युवा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त सभासद समाजसेवी, शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामंत्री दीपक साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू, राजीव सिंह, खागा युवा मंत्री विष्णु शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, अखिलेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages