सेवा भारती द्वारा रंगोली व दीपों से सजा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिले में भारी बारिश की चुनौती के बावजूद रामनवमी और चित्रकूट गौरव दिवस का उत्सव आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। सेवा भारती चित्रकूट द्वारा भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को रंगोली और दीपों की भव्य सजावट से सुसज्जित किया गया, जिसने दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक लोगों को आकर्षित किया। धूप और बारिश के बीच तैयार की गई रंगोलियों ने ऐसा दृश्य रचा कि सेल्फी और रील बनाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार यादव सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आयोजन की प्रशंसा की और टीम का उत्साहवर्धन किया। सेवा भारती के जिला
![]() |
| मौजूद संस्था के सदस्यगण |
महामंत्री राज किशोर शिवहरे ने बताया कि इस बार रामघाट पर 11 लाख दीप जलाने के लक्ष्य के साथ आयोजन को विशेष रूप दिया गया, जो प्रशासन की प्रेरणा से संभव हुआ। हालांकि बारिश के कारण कुछ लोग रंगोली का पूरा आनंद नहीं ले सके, लेकिन रामभक्तों के उत्साह में कहीं कोई कमी नहीं दिखीकृमानो हर बूंद के साथ आस्था और भी प्रखर हो उठी हो।


No comments:
Post a Comment