एंबिशन स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने पेश किए कार्यक्रम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 29, 2026

एंबिशन स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने पेश किए कार्यक्रम

बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में देना होगा अवसर: राजकुमार

फतेहपुर, मो शमशाद । एंबिशन पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि ने किया। स्कूल के वार्षिकोत्सव की थीम भारत दर्पण कार्यक्रम में भारत की संस्कृति की शानदार प्रस्तुति से बच्चों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, विशिष्ट अतिथि मोहम्मद हुसैन, वंदना द्विवेदी, संतोष सिंह राजू, चैधरी मंजर यार, शादाब सभासद, विवेक सभासद रहे। मुख्य अतिथि श्री मौर्य ने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए उसे शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में अवसर देना होगा। आज हमारे जीवन में वैज्ञानिक सोच का होना बहुत आवश्यक है। आगरा यूनीवर्सिटी के प्रोफेसर मोहम्मद हुसैन ने कहा कि एंबिशन पब्लिक स्कूल द्वारा बच्चों के विकास में किया जा

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। 

रहा प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। बच्चों को कहा कि मोबाइल से उचित दूरी बनाकर चलें। अभिभावक को भी देखना होगा कि बच्चों का नजरिया क्या है। विजय लक्ष्मी साहू ने कहा कि यह देश विविधताओं का देश है और एंबिशन पब्लिक स्कूल में विविधता दिखती है। यहां इंसानियत का पाठ पढ़ाया जाता है। शकील अहमद ने कहा कि अपने बच्चों को जानने की आवश्यकता है और ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चों को समय दें ताकि उनका विकास हो सके। कार्यक्रम में वंदना, बृजेश सोनी, संदीप पटेल, राजा ठाकुर, डॉक्टर दयानंद चैधरी, अमरजीत एडवोकेट, गाजीपुर रहमान गनी, असलम शेर खां, मुन्ना, राजेश कुमार भारतीय, धीरज कुमार पूर्व सभासद रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधक दिलशाद अहमद, प्रिंसिपल आरती सोनी ने किया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages