श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के नए निदेशक बनाए गए डॉ इलेश जैन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 29, 2026

श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के नए निदेशक बनाए गए डॉ इलेश जैन

ट्रस्ट बोर्ड ने सर्वसम्मति से बनाया डॉ इलेश जैन को निदेशक

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि - परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज की असीम कृपा और पूज्य गोलोकवासी अरविंद भाई मफ़त लाल एवं पद्मश्री स्व. डॉ बीके जैन साहब के आशीर्वाद से आज श्री सदगुरु सेवा संघ के अध्यक्ष विशद भाई एवं उनकी धर्म पत्नी रूपल बेन, एवं समस्त ट्रस्टीगणों की गरिमामई उपस्थिति मे मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज द्वारा  श्री हनुमान चालीसा के पाठ के साथ  परम पूज्य श्री राजेन्द्र दास जी महाराज ने ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के सी ई ओ डॉ. ईलेश जैन को अपना दिव्य आशीष प्रदान कर निदेशक कार्यालय में पदभार ग्रहण करवाया एवं परम पूज्य गुरुदेव भगवान द्वारा प्रतिपादित सेवाकार्यों को आगे बढ़ाने का शुभ आशीर्वाद दिया। निदेशक बने डॉ  इलेश जैन ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव और ट्रस्ट के प्रथम अध्यक्ष स्व


अरविंद भाई मफ़त लाल ने जो सेवा का बीज बोया था उसको पद्मश्री स्व. डॉ जैन साहब और हमारे अध्यक्ष विशद भाई ,रूपल बेन एवं समस्त ट्रस्टीगण,सभी सदगुरू परिवार के गुरु भाई बहन एवं सदगुरू परिवार की सारी टीम  ने आज इस ट्रस्ट को अपनी सेवा, मेहनत और ईमानदारी के जल से सींचकर एक विशाल वट  वृक्ष के रूप में खड़ा कर दिया इस वट को संभालना और अपनी सेवा से इसे और विशाल रूप देना हम सबकी जिम्मेदारी है पूज्य गुरुदेव, स्व अरविंद भाई मफ़त लाल और पद्मश्री  स्व डॉ जैन साहब ने जो सोचा था और जो सपना देखा था  उस सोच और सपने को वास्तविक रूप देना भी हम सबकी बड़ी जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी में हम सबको कंधे से

कंधा मिलाकर साथ चलना है तभी हम उनके सपनो को पूरा कर सकते है।इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद  भाई मफ़त लाल, उनकी धर्म पत्नी एवं ट्रस्ट की ट्रस्टी रूपल बेन, पद्मश्री  स्व. डॉ बी के जैन की धर्म पत्नी एवं सदगुरू महिला समिति की अध्यक्षा उषा जैन, ट्रस्टी  मनोज पंड्या , निदेशक बने डॉ इलेश जैन की धर्म पत्नी मौसम जैन, आर बी सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला सहित नेत्र चिकित्सालय के सभी अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages