कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 11, 2026

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ

महिलाओं व कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर लिया हिस्सा

फतेहपुर,  मो शमशाद । उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में रामलीला मैदान ज्वालागंज में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के प्रथम दिन आज क्षेत्र में भक्ति की बयार बही। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल में कालिका मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर हिस्सा लिया। मंगल गीतों और गाजे-बाजे के साथ निकली। यह यात्रा नगर का भ्रमण कर रामलीला मैदान कथा स्थल पहुँची। जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। कथा के प्रथम दिवस पर व्यास पीठ पर विराजमान सुप्रसिद्ध कथावाचक चंदन कृष्ण जी महाराज ने श्रीराम कथा और सत्संग की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा केवल एक कहानी नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। जो

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।

व्यक्ति प्रभु राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारता है, उसके जीवन की समस्त व्याधियां स्वतः ही दूर हो जाती हैं। प्रथम दिन के प्रसंग में कथाव्यास ने सत्संग की महिमा और मानस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बिना सत्संग के विवेक उत्पन्न नहीं होता और बिना हरि कृपा के सत्संग सुलभ नहीं होता। कथा के दौरान बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों पर भक्तगण भावविभोर होकर झूम उठे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान सरोज भदौरिया सहित आयोजन समिति के संयोजक कृष्ण कुमार तिवारी एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के अंत में आरती की गई और सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। कृष्ण कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय दिवस की कथा में सती का भ्रम. शिव द्वारा सती का त्याग एवं भगवान शिव और पार्वती विवाह का वर्णन किया जाएगा। उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages