प्रेम, सेवा और समर्पण का महासंगम, निरंकारी समागम में उमड़ा आस्था का सैलाब - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 25, 2026

प्रेम, सेवा और समर्पण का महासंगम, निरंकारी समागम में उमड़ा आस्था का सैलाब

मानिकपुर/चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । रेलवे ग्राउंड पराग डेयरी में आयोजित उत्तर प्रदेश प्रादेशिक निरंकारी संत समागम ने मानव एकता, प्रेम और आध्यात्मिक चेतना की ऐसी अलख जगाई कि पूरा वातावरण भक्ति और अनुशासन से सराबोर हो उठा। परम पूज्य सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के दिव्य सान्निध्य में हजारों श्रद्धालु एक परिवार की तरह जुटे, जहाँ सेवा, समर्पण और सद्भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। समागम स्थल सुव्यवस्थित टेंट नगरी में तब्दील रहा, जहाँ स्वच्छता और अनुशासन मिसाल बने। युवा मंचों-एनवाईएफ और एनवाईएस-के माध्यम से खेल,

कार्यक्रम में उमडी भारी भीड

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आध्यात्मिक चर्चाओं ने युवाओं में नई ऊर्जा भरी। छः तत्व विषय पर प्रस्तुत स्किट और गीतों ने जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से जीने का संदेश दिया। सतगुरु माता जी ने प्रेम, दया और विनम्रता को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि सच्ची भक्ति ही आत्मा को शांति देती है। समागम का समापन मानवता, एकता और सत्य के मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages