ओरन क्षेत्र में घूमी गांव-गांव, पांव-पांव पदयात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 10, 2026

ओरन क्षेत्र में घूमी गांव-गांव, पांव-पांव पदयात्रा

यात्रा को मिल रहा समर्थन, स्वागत कर रहे लोग

ओरन, के एस दुबे । बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में आंदाेलन के प्रमुख राजा बुंदेला के नेतृत्व में की जा रही यात्रा कस्बा के प्रमुख मार्गों से होती हुई तिलहर देवी मंदिर परिसर पहुंची, जहां जनसभा आयोजित की गई, जिसे संबोधित करते हुए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने हर गांव और हर घर तक राज्य निर्माण की आवाज पहुंचाने का आहवान किया। वहीं राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड अलग राज्य बनने से विकास की गति तेज होगी और युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में भटकना नहीं पड़ेगा। यात्रा संयोजक जयराम सिंह ‘बछेउरा’ ने बताया

यात्रा में शामिल लोग।

किप्रत्येक व्यक्ति को बुंदेलखंड राज्य आंदोलन से जोड़ना है। अंत में प्रबंधक नीरज निगम ने बताया कि यह पदयात्रा आगामी 15 मार्च को बाँदा के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में पहुंचेगी, जहां एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। इस मौके पर राकेश बाजपेई, दीपू सिंह, रसिक शिवहरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश शिवहरे, मोहम्मद फहीम, शिव प्रसाद तिवारी, भोला प्रसाद कोटार्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages