बांदा, के एस दुबे । खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अछरौड़ उजरेहटा में अवैध बालू खनन व परिवहन की मिली शिकायतों की मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें बालू से भरे ओवरलोड तीन ट्रैक्टरों को सीज करते हुए मटौंध थाना पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया, वहीं 135 घनमीटर डंप मोरम भी पाई गई उसे भी थाना पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया है। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम अछरौड़ उजरेहटा में खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार व मंगलवार को अवैध बालू खनन की मिली शिकायतों के आधार
![]() |
| सीज किया गया बालू भरा ट्रैक्टर। |
पर जांच की गई जो सही पाई गई। संयुक्त टीम ने सोमवार को जांच के दौरान बालू से ओवरलोड भरा तथा अवैध परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर को मौके पर ही पकड़ लिया गया। इसी प्रकार से मंगलवार को बालू के अवैध परिवहन में लिप्त दो ट्रैक्टर मौके पर पकड़ लिए गए। इस तरह बालू के अवैध परिवहन में संलिप्त तीनों बालू से भरे ट्रैक्टरों को जिलाधिकारी के अग्रिम आदेशों तक थाना मटौंध पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है। संयुक्त टीम द्वारा बताया गया कि जांच के दौरान मौके पर एक सौ घन मीटर बालू भी डंप पाई गई जिसे निरूद्ध करते हुए मटौंध पुलिस की अभिरक्षा में सौंपा गया है।


No comments:
Post a Comment