आरोपों के घेरे में ब्लॉक प्रमुख
सत्ता व संगठन में मची हलचल
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज घटना ने सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी। पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के गोसाईपुर बछरन निवासी प्रियांशु मिश्रा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लाइव वीडियो में उन्होंने पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार और अपने साथ मारपीट करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। प्रियांशु मिश्रा वर्तमान में शहर में किराए के कमरे में रहते हैं और भारतीय जनता पार्टी के साथ विश्व हिंदू महासंघ युवा मोर्चा में जिलाध्यक्ष पद पर सक्रिय हैं। लाइव वीडियो देखते ही एक स्थानीय भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खुलवाकर युवक को फंदे से उतारकर उसकी जान बचा ली। प्रियांशु का आरोप है कि उन्होंने ब्लॉक में करोड़ों रुपये के कथित भ्रष्टाचार की शिकायत की थी, जिससे नाराज होकर ब्लॉक प्रमुख ने अपने समर्थकों से उनकी और उनके पिता की पिटाई करवाई। पीड़ित का कहना है कि उसने इस मामले की
![]() |
| ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी |
शिकायत कई अधिकारियों से की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। घटना के बाद प्रियांशु मिश्रा ने कर्वी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिस पर पुलिस ने 5-6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है व शक के आधार पर ब्लॉक प्रमुख का नाम लिखा है। आगे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं उसकी मां कल्पना मिश्रा ने भी परिवार की सुरक्षा की मांग की है। इस सनसनीखेज प्रकरण के सामने आने के बाद जिले में सियासी बहस तेज हो गई है। इस संदर्भ में ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि उनका इस व्यक्ति से किसी तरह का कोई संबंध नही है, न मै इसे जानता हूं- सारे आरोप एक तरह की सस्ती लोककप्रियता का माध्यम बताया है।


No comments:
Post a Comment