देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश बांगरमऊ स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्राट अशोक जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने अपने संबोधन ने कहा कि सम्राट अशोक बिंदुसार के पुत्र तथा चंद्रगुप्त मौर्य के पौत्र थे, श्री कुशवाहा ने अपने संबोधन में आज के परिवेश से आज की सरकार से सबको सतर्क रहने का आवाहन भी किया उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने जिस तरीके से अखंड भारत का निर्माण किया अपने पराक्रम से वह पराक्रम आज के इस परिवेश में विखंडित होता प्रतीत हो रहा है समाज जातियों ने धर्म में विभाजित होकर कमजोर हो रहा है भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश को कमजोर कर रही है हम सब सम्राट चंद्रगुप्त के वंशज इस कुठाराघात से इस देश को बचाने के लिए आगे आना होगा।
उन्नाव से बांगरमऊ जाते वक्त जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुशवाहा का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जिला कमेटी के उपाध्यक्ष मंसूर अली, जिला महासचिव अजय गौतम, जिला सचिव आशुतोष शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सफीपुर अजय कुशवाहा सैयद सैफ इकबाल अहमद, अभय सैनी सहित तमाम कांग्रेसियों ने जमकर स्वागत किया गया श्री कुशवाहा ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ हमको पार्टी से यह दायित्व मिला है उस दायित्व को सर्वदा जनता की समस्याओं के खिलाफ लड़ने के लिए मैं हमेशा दृढ़ प्रतिज्ञ रहूंगा समारोह को रामनरेश कुशवाहा, जंगबहादुर कुशवाहा, सत्यपाल कुशवाहा इत्यादि लोगों ने भी संबोधित किया संचालन प्रवीण कुशवाहा ने किया।


No comments:
Post a Comment