सहायक श्रमायुक्त ने जारी की चेतावनी, योजनाओं के नाम पर वसूली करने वालों से रहें सावधान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 26, 2026

सहायक श्रमायुक्त ने जारी की चेतावनी, योजनाओं के नाम पर वसूली करने वालों से रहें सावधान

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : जनपद में निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित योजनाओं को लेकर श्रम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि योजनाओं का लाभ पूरी तरह निःशुल्क है और किसी भी प्रकार की धनराशि किसी व्यक्ति को देने की आवश्यकता नहीं है। सहायक श्रमायुक्त आर.के. गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को देय धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा रही है। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में यह प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिस पर उन्होंने कुछ अवांछित तत्वों द्वारा श्रम विभाग के नाम पर लाभार्थियों से अवैध वसूली करने के प्रयास की आशंका जताते हुए श्रमिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा संचालित योजना से संबंधित पूरी प्रक्रिया


निःशुल्क है और किसी भी व्यक्ति को पैसे देने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि कोई व्यक्ति लाभ दिलाने के नाम पर धन की मांग करता है या दबाव बनाता है, तो उसकी शिकायत सहायक श्रमायुक्त कार्यालय या जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित रूप से कर सकते है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई अपात्र व्यक्ति गलत दस्तावेजों के आधार पर योजना का लाभ प्राप्त करता है, तो उससे धनराशि की वसूली के साथ-साथ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और समस्या की स्थिति में सीधे विभागीय कार्यालय या बोर्ड के टोलफ्री नंबर 18001805412 पर संपर्क करने के निर्देश दिए है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages