महिला को फांसी के फंदे से खींचकर लाई पीआरवी 112 - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 18, 2026

महिला को फांसी के फंदे से खींचकर लाई पीआरवी 112

पति से विवाद होने के कारण फांसी लगा रही थी महिला

बांदा, के एस दुबे  । पति से विवाद होने के कारण आत्महत्या करने के लिसे फांसी में झूलने जा रही महिला को पीआरबी 112 के जवानों ने समय से पहुंच कर महिला की जान बचाई। पीआरबी 112 के जवानों के द्वारा सूचना मिलने पर तत्परता दिखाने पर लोगों में हर्ष व्याप्त है। थाना बदौसा अन्तर्गत कॉलर अजय द्वारा पीआरवी 8093 पर सूचना दी गई कि उसकी पत्नी घर के अंदर कमरे का दरवाजा बंद करके फांसी लगाने जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी के कमांडर अमन सिंह व चालक कैलाश चन्द्र द्वारा मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए तत्परता एवं


सूझबूझ का परिचय देते हुए फंदे को काटकर महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया । महिला से पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि उक्त महिला का उसके पति से वाद-विवाद हो गया था, जिससे वह दुखी थी । महिला तथा उसके पति को आपस में प्रेम पूर्वक बातचीत कर मामले का समाधान निकालने की सलाह दी गई तथा महिला को समझाया गया कि दोबारा आत्महत्या संबंधी विचार मन में न लाएं तथा किसी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस को सूचना दें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages