चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। परम पूज्य गुरुदेव श्री रणछोड़दास जी महाराज की पावन प्रेरणा से सदगुरु शिक्षा समिति जानकीकुंड के अंतर्गत संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त सदगुरु पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है । इस वर्ष कुल 138 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 93 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 37 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी तथा 6 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त कर उत्कृष्ट परिणाम प्रस्तुत किया।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कक्षा में प्रथम स्थान आरिफ अली पुत्र श्री शहमत खान ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया। द्वितीय स्थान पर आशुतोष तिवारी पुत्र श्री शिव सलोने तिवारी 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ रहे। शची मिश्रा पुत्री श्री कृष्ण मोहन मिश्रा एवं श्लोक शर्मा पुत्र श्री राजकुमार शर्मा ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ स्थान तनिष्क पुत्र श्री मनोज कुमार ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ तथा पंचम स्थान श्रुति पांडेय पुत्री श्री मानेन्द्र पांडेय ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अर्जित किया।
इस वर्ष की एक विशेष उपलब्धि के रूप में विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने पूर्णांक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। तनिष्क गुप्ता ने आईटी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, वहीं श्लोक शर्मा ने स्टैंडर्ड गणित विषय में 100 में से 100 अंक अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सदगुरु शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती उषा बी. जैन एवं प्रबंध ट्रस्टी डॉ. इलेश जैन ने समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया एवं प्राचार्य राकेश तिवारी एवं उप प्राचार्य अंजनि भटनागर सह सभी शिक्षकों को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
.jpeg)


No comments:
Post a Comment