महिला आरक्षण बिल का उद्देश महिलाओ की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना - रमा निरंजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 16, 2026

महिला आरक्षण बिल का उद्देश महिलाओ की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना - रमा निरंजन

पंचायत से लेकर संसद तक अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है महिलायें - प्रकाश द्विवेदी 

नारी शक्ति बंधन बिल के समर्थन में चलाया गया दीवार लेखन व हस्ताक्षर 

बांदा, के एस दुबे  । भाजपा द्वारा नारी शक्ति बंदन अधिनियम के समर्थन में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज शहर के रामलीला मैदान अलीगंज में विधान सभा सम्मेलन के साथ साथ दीवार लेखन व हस्ताक्षर अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे मुख्या अतिथि के रूप में मौजूद सदस्य विधान परिषद रमा निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी को बराबरी का हक देने के उद्देश्य से सकारात्मक कदम उठाए जा रहे है मात्र शक्तियों को सशक्त बनाने को लेकर नारी शक्ति बंधन अधिनियम आने वाले समय में बड़े मजबूत आधार के रूप में देखा जाएगा उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की महिलायें हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है पार्टी में सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के मंत्र के साथ महिलाओ को समाज और राष्ट्र


निर्माण के केंद्र में रखने का प्रयास किया है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा की प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगामी 18 अप्रैल को पारित होने वाले नारी शक्ति बंधन अधिनियम महिलाओ को संसद और विधान सभाओ में अधिक भागीदारी करने की दिशा में एक बड़ा कदम जो राजनीति में उनकी भागीदारी को सशक्त बनाता है उनके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और मुद्रा योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ, आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की और बढ़ाया गया है जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि नारी को केवल संरक्षण नहीं बल्कि अवसर और नेतृत्व देना भाजपा का दृष्टिकोण है आज महिलायें पंचायत से लेकर संसद तक अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है को एक सशक्त और समावेशी भारत की ओर संकेत है इस अवसर पर महिलाओ ने दीवार लेखन व हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर दिल को समर्थन दिया साथ ही दिल के समर्थन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं तख्तियां लेकर पद यात्रा निकालते हुए सभी से उक्त बिल का समर्थन करने का आहवाहन किया गया । कार्यक्रम में श्रद्धा निगम,  निशा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, वंदना गुप्ता, अंजू दमेले, निरूपिमा सिंह, निर्मला गौतम, रूपा चौहान, ममता मिश्रा, छाया सिंह, मालती गुप्ता, सुमन तिवारी, अर्चना मिश्रा, सुमन शर्मा के अलावा अमित सेठ भोलू, उत्तम सक्सेना, रजत सेठ, निखिल सक्सेना, अनिरुद्ध त्रिपाठी, दुर्गा चौरसिया आदि मौजूद रहे ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages