बरगढ़ पॉलिटेक्निक में पूल कैंपस प्लेसमेंट, 22 छात्रों का चयन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 7, 2026

बरगढ़ पॉलिटेक्निक में पूल कैंपस प्लेसमेंट, 22 छात्रों का चयन

बरगढ़ चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि। क्षेत्र में 7 अप्रैल का दिन तकनीकी शिक्षा के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गयाए जब गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में आयोजित पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव ने युवाओं के सपनों को नई उड़ान दी। कानपुर और मानिकपुर जैसे संस्थानों से आए छात्र.छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लियाए जहां ऑटोमोबाइल सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनी मान हम्मस फिल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ने प्रतिभाओं को परखा। एचआर मैनेजर ऋतुराज और प्रोडक्शन मैनेजर विनोद कनौजिया ने चयन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को तकनीकी दुनिया की बारीकियों से रूबरू कराया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 21 छात्र और 1 छात्रा ने 2ण्41 लाख के पैकेज पर सफलता का परचम लहराया। प्रधानाचार्य एसके वैश्य के नेतृत्व और प्लेसमेंट टीम के समर्पण ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दियाए जो युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाला साबित हुआ।

प्लेसमेंट के इंटरव्यू में मौजूद छात्र

डीएम की अध्यक्षता में पोषण योजनाओं की समीक्षाए कई अहम निर्णय चित्रकूट। जिलाधिकारी की सख्त निगरानी में मंगलवार को जिला पोषण समिति की बैठक ने साफ संकेत दे दिया कि अब आंगनवाड़ी व्यवस्था कागजों से निकलकर जमीन पर उतरेगी। हर दिन केन्द्र खुलने की ऑनलाइन फीडिंगए 3 से 6 वर्ष के बच्चों की 100 प्रतिशत उपस्थिति और प्रारंभिक शिक्षा पर जोर ने सिस्टम को कसने की तैयारी दिखा दी है। मुख्य सेविकाओं को निगरानी की कमान दी गई हैए जबकि पेयजलए बिजलीए शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक रिपोर्टिंग अनिवार्य कर दी गई। नीति आयोग फंड से बन रहे केन्द्रों को 15 दिन में पूरा करने का अल्टीमेटम भी दे दिया गया। जिन आंगनवाड़ियों के पास भवन नहींए उन्हें स्कूलों में शिफ्ट करने का फैसला प्रशासनिक सक्रियता का संकेत है। आंकड़े बताते हैं कि कुपोषण में गिरावट आई हैए लेकिन सवाल अब भी कायम है. क्या यह सुधार स्थायी होगा या फिर सिर्फ बैठकों तक सीमित रह जाएगाघ्


रैपुरा थाना क्षेत्र में छेड़खानी का मामलाए दोनों पक्षों में विवाद चित्रकूट। जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़ा करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैए जहां एक महिला ने अपने सगे जीजा पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी के मुताबिक शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरा पक्ष इसे पुरानी रंजिश का परिणाम बताते हुए आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा है। दिलचस्प यह कि दोनों बहनों के बीच पहले से चले आ रहे विवाद ने इस मामले को और भी उलझा दिया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages