जिले में 7, 9 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो व ऑरेंज अलर्ट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 7, 2026

जिले में 7, 9 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो व ऑरेंज अलर्ट

 बारिश, आंधी व ओलावृष्टि का अलर्ट 

किसानों को सलाह

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की फिजाओं में अचानक बेचौनी घुलने लगी है. आसमान के तेवर बदल रहे हैं और मौसम ने मानो चेतावनी की तलवार खींच ली हो। भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से मिले संकेतों ने जिले में हलचल मचा दी है। 7 और 8 अप्रैल को जहां हल्की बारिशए बिजली की चमक और तेज झोंकों वाली हवाओं के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया हैए वहीं 8 और 9 अप्रैल को हालात और ज्यादा बिगड़ने के आसार हैंए जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट ने किसानों की धड़कनें तेज कर दी हैं। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और दीनदयाल शोध संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा के मौसम पर्यवेक्षक अंकुर त्रिपाठी ने साफ चेताया है कि लापरवाही भारी पड़ सकती है। खेतों में खड़ी फसलें अब मौसम की मार झेलने के मुहाने पर हैंए इसलिए वैज्ञानिकों ने छिड़काव रोकनेए जल निकासी दुरुस्त रखने और पकी फसलों को तुरंत सुरक्षित करने की सलाह दी है।

प्रतीकात्मक चित्र 

पशुपालकों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें. क्योंकि यह सिर्फ मौसम नहींए एक संभावित संकट की दस्तक है। डीएम ने पुरानी कोतवाली सहित शहर के प्रमुख पार्कों व स्थलों के विकास की योजना पर जोर 0 शहर के पार्क बनेंगे स्मार्ट हब 0 तीन दिन में दिखेगा असर चित्रकूट। शहर की तस्वीर बदलने की कवायद अब कागजों से निकलकर जमीन पर उतरती दिख रही है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने जब तुलसी पार्कए धूस मैदान पार्कए पुरानी कोतवाली परिसर और तहसील पार्क का आर्किटेक्ट टीम के साथ औचक निरीक्षण कियाए तो मानो वर्षों से सोई व्यवस्थाओं की नींद टूट गई। तुलसी पार्क में जर्जर बाउंड्रीवालए बंदरों के आतंक और बंद पड़े फाउंटेन पर सख्ती दिखाते हुए डीएम ने साफ कहा. अब लापरवाही नहीं चलेगी। पार्कों को थीम बेस्ड पेंटिंगए आकर्षक गेट और मजबूत फुटपाथ से सजाने का खाका तैयार हो चुका है। धूस मैदान पार्क में भी सौंदर्यीकरण की नई पटकथा लिखी जा रही हैए वहीं अस्थायी सब्जी मंडी को हटाने का आदेश देकर प्रशासन ने अतिक्रमण पर सीधा प्रहार किया। पुरानी कोतवाली परिसर में बिखरी अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए तीन दिन में बिजली विभाग का सामान हटाने की चेतावनी दी गईए वरना कार्रवाई तय है। यहां ओपन जिमए वॉक ट्रैक और कैफे के साथ एक आधुनिक स्पेस विकसित करने की योजना भी सामने आई है। तहसील पार्क को हेल्दी सिटी मॉडल में ढालने की तैयारी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages