मिशन शक्ति से संवर रही मातृ शक्ति, 6128 महिलाओं को मिली मातृ वंदना योजना की सौगात - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 18, 2026

मिशन शक्ति से संवर रही मातृ शक्ति, 6128 महिलाओं को मिली मातृ वंदना योजना की सौगात

योगी सरकार का स्वस्थ मां-स्वस्थ बच्चा संकल्प हो रहा साकार

गर्भवती महिलाओं के खातों में सीधे बैंक खातों में पहुंची पोषण और सहायता राशि

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान जनपद बांदा में महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। सुरक्षित मातृत्व और बेहतर पोषण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार ने जनपद की 6128 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के बैंक खातों में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सीधे आर्थिक सहायता भेजी है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के जरिए करोड़ों रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई है।


पहली और दूसरी संतान पर सरकार दे रही वित्तीय सहायता

योजना के तहत महिलाओं को दो श्रेणियों में लाभ दिया जा रहा है। जहां पहले बच्चे के जन्म पर पात्र महिलाओं को दो किस्तों में कुल 5000 की सहायता दी जाती है। जिसमे पहली किस्त 3000 की वहीं दूसरी किस्त 2000 की दी जाती है। वहीं कन्या जन्मोत्सव को बढ़ावा देने के लिए दूसरी संतान बेटी होने पर सरकार एकमुश्त 6000 की राशि सीधे खाते में भेज रही है।

पोषण और स्वास्थ्य पर सरकार का अटूट भरोसा

बांदा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से मिशन शक्ति के तहत हर पात्र महिला तक योजना पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को होने वाली मजदूरी की हानि की भरपाई करना और उनके खान-पान के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि कुपोषण जैसी समस्याओं से लड़ा जा सके। योजना के तहत दूसरी बेटी के जन्म पर दी जाने वाली अतिरिक्त सहायता राशि का उद्देश्य समाज में लिंगानुपात में सुधार लाना और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को रोकना है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं अपने क्षेत्र की आशा बहुओं या आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा आधिकारिक PMMVY वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण भी किया जा सकता है।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages