बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू खंड विकास अधिकारी की शिकायत के आधार पर आयुक्त ग्राम विकास लखनऊ में किया गया सम्बद्ध स्टाफ ने विदाई कार्यक्रम का किया आयोजन। बबेरू ब्लाक सभागार में बबेरू ब्लाक की खंड विकास अधिकारी सुश्री गरिमा अग्रवाल की शिकायतों के आधार पर कार्यालय आयुक्त ग्राम विकास उत्तर प्रदेश लखनऊ के लिए सम्बद्ध किया गया है। जिसमें शनिवार की दोपहर खंड विकास अधिकारी गरिमा अग्रवाल की विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विदाई कार्यक्रम पर पहुंचे। मुख्य अतिथि बड़ोखर ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता भाजपा नेता
अजय रहे, व बबेरू ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल सभी लोग खंड विकास अधिकारी गरिमा अग्रवाल को गुलदस्ता पुष्प गुच्छ भेंट किया। वहीं इस मौके पर ब्लॉक के सचिव अजय सिंह, सतेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, शिवलाल, धर्मेंद्र सिंह, कमल कुमार, अर्जुन सिंह, ग्राम प्रधान पिंडारन मैयादीन वर्मा काजी टोला प्रधान, रामबरन सिंह, रगौली प्रधान अनिल सिंह यादव, एवं आईएसबी अनिल श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गुरु प्रसाद, शैलेंद्र त्रिपाठी, लेखाकार मनरेगा, राहुल त्रिपाठी, विपिन कुमार ,पवन कुमार, मुकेश कुमार, लेखाकार लिपिक कुलदीप त्रिपाठी, महिला लिपिक क्रांति देवी, समाज कल्याण विभाग से निधि गुप्ता, जेई अभिषेक कुमार, मनरेगा जेई दिलीप सिंह ,राकेश कुमार पटेल, वीरन ,ज्ञानेंद्र सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों के द्वारा पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए विदाई किया है।


No comments:
Post a Comment