जेल में 98 कैदियों की स्वास्थ्य जांच
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की बंद सलाखों के पीछे विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इंसानियत की एक नई रोशनी जगमगाईए जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर जिला कारागार रगौली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। जहां आमतौर पर सन्नाटा और सख्ती हावी रहती हैए वहीं आज डॉक्टरों की टीम ने कैदियों के दर्द को सुना और उन्हें राहत दी। 98 कैदियों की विशेषज्ञों द्वारा जांच कर दवाइयां वितरित की गईंकृकिसी की आंखों में धुंध थीए तो कोई मानसिक तनाव से जूझ रहा थाए तो कोई हड्डियों के दर्द से कराह रहा था। 12 दिव्यांग कैदियों की पहचान कर उन्हें
सरकारी पहचान दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गईए जिसमें कुछ को आगे इलाज के लिए रेफर भी किया गया। इस दौरान जेल परिसर में तंबाकू के खिलाफ भी सख्त संदेश दिया गया कि यह धीमा जहर जीवन को समय से पहले निगल जाता है। जेल अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर ने यह साबित कर दिया कि सुधार की राह सिर्फ सजा से नहींए बल्कि संवेदना और स्वास्थ्य से भी होकर गुजरती है।


No comments:
Post a Comment