चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के जानकीकुंड में शिक्षा, संस्कार और सफलता का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब सदगुरु शिक्षा समिति के अंतर्गत संचालित विद्याधाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं सदगुरु पब्लिक स्कूल का वार्षिक गृह.परीक्षा परिणाम गरिमामय समारोह में घोषित हुआ। परम पूज्य संत रणछोड़दास महाराज की प्रेरणा से संचालित इस आयोजन में मेधा और मेहनत का ऐसा उत्सव सजाए जहां 70 से अधिक छात्र. छात्राओं को स्वर्ण और रजत पदकों से नवाजा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व गुरुदेव के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। मुख्य अतिथि डॉ ईलेश जैन ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में स्पष्ट कहा कि ध्येय, कड़ी मेहनत और गुरु की प्रेरणा ही सफलता के
असली स्तंभ हैं। उन्होंने शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न मानते हुए संस्कार, अनुशासन और नवाचार को विद्यार्थियों की पहचान बताया। मंच पर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों के बीच मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों ने गर्व और उत्साह का वातावरण रचा। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब शिक्षा में संस्कार और मार्गदर्शन का संगम होता है, तब ही भविष्य के जिम्मेदार नागरिक तैयार होते हैं, जो देश और समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला, प्राचार्य शंकरदयाल पांडेय, राकेश तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, तुषारकांत शास्त्री, उप. प्राचार्य विनोद पाण्डेय, फूलचंद यादव, अंजलि भटनागरण् सीमा चौधरी, ज्योति सिंह सहित उभय विद्यालयों के शिक्षकगण, छात्र. छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे ।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment